सिंगरौली: सासन पुलिस ने लगभग 6000 रूपए कीमत का 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सिद्धिकला से किया जब्त, एक आरोपी गिरफ़्तार
सासन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम सिद्धिकला में एक व्यक्ति मादक पदार्थ गाँजा बिक्री हेतु लेकर अपने घर आने वाला है। जिसको घेरा बंधी करके पकड़ा जा सकता है । तभी घेरा बंधी करके उसे पकड़ लिया गया। जिसके पास से अवैध मादक पदार्थ गाजा प्राप्त हुआ । नाम पता पूछा जो अपना नाम देवप्रसाद बैस पिता रामगोपाल बैस ग्राम सिद्धिकला चौकी सासन बताया| तब आरोपी के कब्जे से 600 ग्राम आबैध मादक पदार्थ गाजा कीमती लगभग 6000/- जप्त कर कब्जे पुलिस लेकर कार्रवाई की गई।