सिंगरौली: एनसीएल की ब्लास्टिंग के कारण भगत सिंह कॉलोनी की एक मकान की गिरी छत की ऊपरी परत, बाल बाल बचे रहवासी
जिले के मोरवा में एक तरफ जहां विस्थापन को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं।वहीं दूसरी ओर एनसीएल की जयंत परियोजना में हो रही ब्लास्टिंग से रोजाना मोरवा इलाके के कई घरों के छत गिर रहे हैं। जहां भगत सिंह कॉलोनी में दीपक तिवारी के मकान की छत की ऊपरी परत ब्लास्टिंग के कारण नीचे गिर गई। हालांकि गनीमत रही कि उस दौरान कमरे में कोई भी व्यक्ति नहीं था अन्यथा बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। मकान मालिक दीपक तिवारी ने एनसीएल प्रबंधन व जिला प्रशासन से जल्द से जल्द विस्थापन करने की मांग की है।