सिंगरौली: गढ़वा पुलिस ने ग्राम गेरूई से 500 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसपी निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं एएसपी शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन व आशीष जैन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चितरंगी की सतत निगरानी में थाना प्रभारी गढ़वा निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के द्वारा पुलिस टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थ गांजा ग्राम गेरूई से जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई क्षेत्र में नशाखोरी रोकने के दिशा में टीआई अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में की गई है।