सिंगरौली: जमीन का नामांतरण किए बिना पटवारी के ऊपर ₹16000 रिश्वत लेने का लगा आरोप, पूरैल निवासी ने बरका चौकी में की शिकायत
पूरैल निवासी किसान ने पटवारी पर जमीन का नामांतरण करने के एवज़ में 16000 रुपए रिश्वत लिए जाने का आरोप लगाया है। पुरैल निवासी ने बरका चौकी पुलिस से शिकायत कर रिश्वत लेने वाले पटवारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।आवेदक का कहना है कि मकरी गांव के तत्कालीन हल्का पटवारी द्वारा जमीन का नामांतरण किए करने की एवज़ में ₹13000 नगद लिए थे और ₹3000 फोन पे के माध्यम से लिए थे।रुपए लेने के बाद पटवारी ने जब जमीन का नामांतरण नहीं किया तो आवेदक रुपए वापस मांगने लगा लेकिन पटवारी रुपए वापस नहीं कर रहे हैं।