नैनवां: केमला गांव में हुए जानलेवा हमले के प्रकरण में 6 वांछित आरोपियों को करवर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Nainwa, Bundi | Jul 23, 2024 करवर थाना क्षेत्र के केमला गांव में हुए जानलेवा हमले के प्रकरण में 6 वांछित आरोपियों को करवर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। बूंदी पुलिस अधीक्षक ने जानलेवा हमले की घटना को गंभीरता से लेकर प्रकरण में वांछित आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए थे।