हथुआ: आकाशीय बिजली और तूफानों से बचाव के लिए बच्चों को सिखाए गए तरीके
हथुआ प्रखंड के सभी स्कूलों में शनिवार को मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत आपदा जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस विशेष सत्र में स्कूली बच्चों को वज्रपात यानी आकाशीय बिजली और चक्रवाती तूफान-आंधी से बचने के व्यावहारिक उपाय बताये गये। कार्यक्रम में बच्चों को आपदा के समय घबराहट नहीं, सूझबूझ काम लेने की जानकारी दी गई।