सारठ: पारबाद की वृद्ध विधवा ने गोतिया पर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया, पुलिस छानबीन में जुटी
Sarath, Deoghar | Jul 29, 2026 पारबाद की 75 वर्षीय विधवा बायो देव्या ने अपने गोतिया पर अपनी संपति में हल चलाने पर गाली गलौज, मारपीट, जान मारने की धमकी व चांदी की सिकड़ी छीनने का आरोप लगाया है। थाने में आवेदन देकर न्याय व परिवार को सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। वहीं थानेदार ने मामले की जांच व जमीन से संबंधित मामले में अंचल कार्यालय के कर्मचारी से जानकारी लेकर दोषी पर कार्रवाई की बात कही है