सुल्तानपुर: दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में सऊदी में रहने वाले पति समेत ससुराल वालों पर केस दर्ज
सुलतानपुर की रहने वाली परवीन बानो ने बुधवार रात 10 बजे अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। कोतवाली नगर के गभड़िया नस्सरगंज निवासी परवीन की शादी 3 मार्च 2013 को अयोध्या के रहने वाले अब्दुल कादिर से हुई थी। शादी के समय से ही अब्दुल सऊदी अरब में रहता था।परवीन का आरोप है कि उसकी सास बदरुल निशा, ननद शहनाज और शमीम, जेठ मोहम्मद अ