सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में GIC के प्रिंसिपल पर शैक्षिक भ्रमण में गड़बड़ी, छात्रों की फर्जी संख्या दिखाकर ₹3.57 लाख का गबन
सुल्तानपुर के राजकीय इंटर कालेज में बुधवार शाम 4 बजे शैक्षिक भ्रमण के नाम पर बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार तिवारी पर 3,57,955 रुपए के गबन का आरोप सिद्ध हुआ है।मामला तब सामने आया जब अमित कुमार ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। शिकायत में प्रधानाचार्य पर पुरातन छात्र सम्मेलन के धन और शैक्षिक भ्रमण की राशि का द