सुल्तानपुर: नकबजनी के आरोपी को सजा, 5 साल की जेल और ₹2000 जुर्माना
सुलतानपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते बुधवार शाम 4 बजे नकबजनी के एक मामले में आरोपी को सजा सुनाई गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने सोनू उर्फ रोशन रजा को दोषी करार दिया है।यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस के 'ऑपरेशन कनविक्शन' अभियान के तहत की गई। आरोपी सोनू उर्फ रोशन रजा नवीपुर डिहवा, कोतवाली नगर का रहने वाला है। उस पर 25 जनवरी 2021 को एक घर में घ