आबू रोड: आबूरोड के रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड में 135वीं अंबेडकर जयंती पर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन भीमोत्सव समिति ने किया
आबूरोड स्थित रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड में 135वीं डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्म जयंती के अवसर पर भीमोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. लोकेश मीणा एवं पूर्व सरपंच अमराराम द्वारा किया गया।इस अवसर पर ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन सचिव ललित कुसुम सहित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे