कलेर: बेलॉव पंचायत में निकला भव्य तिरंगा जुलूस, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र
Kaler, Arwal | Aug 14, 2026 हर घर तिरंगा अभियान के तहत बेलॉव पंचायत में शुक्रवार को विशाल एवं भव्य तिरंगा जुलूस निकाला गया।जुलूस में पंचायत के मुखिया मंटू कुमार पटेल, पैक्स अध्यक्ष मुलायम यादव, जीविका दीदियों, पंचायत के अन्य सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया