सिंगरौली: कोतवाली पुलिस ने दिनदहाड़े लूट करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाइक व लूटे गये रूपए बरामद
एसपी श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देश एवं एएसपी शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन व सीएसपी विंध्यनगर पी.एस. परस्ते के नेतृत्व मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अशोक सिंह परिहार एवं कोतवाली पुलिस टीम को लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, घटना में प्रयुक्त बाइक व रुपए बरामद किए गए हैं।