सिंगरौली: ग्राम पंचायत की गिधेर में बाध निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला आया सामने, जनपद सीईओ ने कहा की जाएगी निष्पक्ष जांच
सिंगरौली जिले के देवसर विकासखंड के ग्राम पंचायत गिधेर में अमृत सरोवर योजना के तहत बनाए गए तालाब निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है जहां पर तालाब पहले ही बरसात में बह गया। जब जनपद पंचायत सीईओ संजय तिवारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला आपके माध्यम से संज्ञान में आया है जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाए।