निज़ामाबाद: दत्तात्रेय मंदिर के सुंदरीकरण के लिए मिली ₹70 लाख की सौगात, कार्य का हुआ शुभारंभ
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक दत्तात्रेय मंदिर के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है रविवार को मंदिर परिसर में सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया आज रविवार को दोपहर करीब एक बजे समाजसेवी अरुण कुमार मिश्र उर्फ लालू ने बताया कि करीब दो माह पूर्व उन्होंने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया था।