दारू: सिलवार में गाजे-बाजे के साथ निकला नगर भ्रमण, हर-हर महादेव से गूंजा इलाका
सिलवार में गाजे-बाजे के साथ निकला नगर भ्रमण, हर-हर महादेव से गूंजा इलाका। सिलवार में नवनिर्मित भव्य शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर गाजे-बाजे के साथ भव्य नगर भ्रमण निकाला गया। इस धार्मिक आयोजन में पूरे क्षेत्र के श्रद्धालु पूरी आस्था, उमंग और अद्वितीय उत्साह के साथ शामिल हुए।