पटना ग्रामीण: शास्त्रीनगर थानाक्षेत्र के खाजपुरा में चोरों ने आधे घंटे में ही 7 लाख रुपए के गहने चुराए
पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के खाजपुरा में एक फ्लैट में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने बताया कि शाम को अपने घर में ताला लगाकर बोरिंग रोड अपने रिश्तेदार के घर वह आधे घंटे के लिए गई हुई थी। इसी दौरान उनके घर में चोरों ने उनकी आलमारी में रखे सोने और चांदी के गहने चुरा ले गए। वहीं चोरी हुए गहनों की कुल कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई जा रही है।