पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री अशोक चौधरी ने अपने पोस्ट पर दी सफाई, कहा- वह पोस्ट आजकल के बच्चों के लिए था
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें उम्र की भी बात की गई है। विपक्षी दल के नेता अब इसे CM नीतीश कुमार से जोड़कर देख रहे हैं। इसे लेकर जब मंत्री अशोक चौधरी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने पिता के समान मानते हैं उनके लिए उन्होंने वह पोस्ट नहीं बल्कि आजकल के बच्चों के लिए किया था।