पटना ग्रामीण: खांजेकला घाट पर नहाते समय पैर फिसलने से एक छात्र नदी में डूबा, मौत
पटना सिटी के खांजेकला घाट पर एक छात्र नहाने के लिए गया था। इस दौरान छात्र का पैर फिसल गया और वह गंगा नदी की तेज धार में बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर एसडीआरएफ और पटना पुलिस की टीम पहुंची। मृतक छात्र की पहचान 15 वर्षीय मानसू कुमार के रूप में हुई है, जो गोरहटा का रहने वाला था।