पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग स्थित बापू टावर का किया निरीक्षण
सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार की देर शाम राजधानी पटना के गर्दनीबाग पहुंचकर निर्माणाधीन बापू टावर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बापू टावर के ग्राउंड फ्लोर, थर्ड फ्लोर एवं पांचवें फ्लोर पर जाकर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने ओरियेंटेशन हॉल में टर्न टेबल थियेटर शो के (रोटेटिंग पर्दे) का भी जायजा लिया।