सैदपुर: बाइक लेकर बंद फाटक के अंदर घुसा युवक, विरोध करने पर गेटमैन को मारने की धमकी देकर हुआ फरार, आरपीएफ ने दर्ज किया मुकदमा
सैदपुर भितरी रेलवे स्टेशन के समपार संख्या 4बी पर फाटक बंद करते समय एक बाइक सवार पर गेटमैन से गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गेटमैन की तहरीर के आधार पर औड़िहार आरपीएफ ने बाइक के पंजीकरण संख्या के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।