सेन्हा: जवाहर नवोदय विद्यालय, जोगना में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान जागरुकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में शिक्षकगणों और भविष्य के मतदाताओं के रूप में छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलायी गया। साथ ही मतदाताओं से अपील की गई कि वे आगामी 13 मई 2024 को मतदान अवश्य करें। कार्यक्रम में रंगोली भी छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई। कार्यक्रम में सेन्हा के अंचल अधिकारी, विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण, जेएसएलपीएस की दीदियां तथा स्कूल के बच्चे शामिल हुए।