मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में दर्दनाक हादसा | आग में 5 मरीजों की मौत, पीड़ित परिवारों को ₹4-4 लाख सहायता
मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में लगी भीषण आग ने पांच लोगों की जान ले ली। हादसे के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की है। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। प्रशासन के अनुसार अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को ट्रेस कर लिया गया है और किसी भी मरीज के लापता होने की सूचना गलत पाई गई है। घटना की निष्पक्ष जांच के लिए पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम का गठन किया गया है, जो आग लगने के कारणों और जिम्मेदारियों की जांच करेगी।
#Muzaffarpur #PrasadHospital #HospitalFire #MuzaffurpurNews #BreakingNews #BiharNews #FireIncident #DMMuzaffarpur #Brahmpura