रामगढ़: रामगढ़ ब्लॉक सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मुकदमा मुक्त ग्राम सम्मान पहल योजना का सम्मान समारोह आयोजित किया
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की ओर से शनिवार को रामगढ़ ब्लॉक सभागार में मुकदमा मुक्त ग्राम सम्मान पहल योजना के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजन अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल के निर्देशन तथा सिविल जज (सीडी)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पारुल थपलियाल की देखरेख में किया गया।