इटाढ़ी: बक्सर से लोजपा (रामविलास) का राजनीतिक संदेश, 2030 में चिराग को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प
Itarhi, Buxar | Jul 5, 2026 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से बक्सर सर्किट हाउस में पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्मभूषण स्व. रामविलास पासवान की 80वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।