खेरागढ़: सैंया में बारिश के चलते मजदूर के मकान की छत गिरी, टला बड़ा हादसा
थाना सैंया क्षेत्र के गांव बीरई में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे लगातार बारिश के कारण एक गरीब मजदूर के मकान की छत भरभराकर ढह गई। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। गांव निवासी किशोरी लाल माहौर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके पास रहने के लिए मात्र दो क