‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में युवा प्रतिभाओं ने दिखाई रचनात्मकता
सेवा-संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने प्रतिभागियों का किया उत्साहवर्धन
शिक्षा नगर स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री कुशवाह ने प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा तथा भारत के उज्ज्वल भविष्य को लेकर उनके विचारों की सराहना की।
इस अवसर पर कहा गया कि इस प्रकार के आयोजन युवा प्रतिभाओं को अपनी कल्पनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने का मंच प्रदान करते हैं। साथ ही, विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ने तथा विकसित भारत की परिकल्पना को समझने का अवसर भी मिलता है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह, श्री संजीव बोहरे, श्री गौरव बाजपेयी, श्री शैलेन्द्र सिकरवार, श्री अरुण बाजपेयी, श्री योगेन्द्र तोमर एवं श्री आशीष प्रताप सिंह राठौर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने “मेरे सपनों का भारत” विषय के माध्यम से भारत के विकास, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी अपनी कल्पनाओं एवं विचारों को चित्रकला और भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया।
#gwalior
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Gwalior, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026