गांधी प्राणी उद्यान में देहरादून से लाया गया नर टाइगर, 7 से 10 दिन क्वारंटाइन में रहेगा,
ग्वालियर। गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में टाइगर प्रजाति में भविष्य में होने वाली आनुवांशिक बीमारियों से बचाव तथा टाइगर समूह में आनुवंशिक विविधता बनाए रखने के उद्देश्य से टाइगर का विनिमय किया जा रहा है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली की अनुमति के उपरांत देहरादून जू से एक यलो टाइगर नर को ग्वालियर लाया गया है। इसके बदले गांधी प्राणी उद्यान ग्वालियर से एक व्हाइट टाइगर नर को देहरादून जू भेजा जाना प्रस्तावित है।
क्यूरेटर श्री गौरव परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में गांधी प्राणी उद्यान में कुल 10 टाइगर, जिनमें 5 नर एवं 5 मादा शामिल हैं, संरक्षित हैं। टाइगर समूह में आनुवंशिक विविधता बनाए रखने तथा भविष्य में होने वाली आनुवांशिक बीमारियों की संभावनाओं को कम करने के लिए समय-समय पर टाइगर का विनिमय आवश्यक माना जाता है।
नगर निगम आयुक�