डिंडौरी: शहपुरा तहसील कार्यालय में प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज़ होकर बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष बैठे आंदोलन पर
डिंडौरी जिले के तहसील कार्यालय में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष कमल अग्रवाल प्रशासन की तानाशाही और मनमानी से परेशान होकर सोमवार शाम 6:00 आंदोलन पर बैठ गए । दरअसल अवैध खनन और परिवहन को लेकर तहसीलदार ने एक जेसीबी मशीन और एक डंपर वाहन को जब्त किया जिसके चलते बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष आंदोलन पर बैठे शहपुरा एसडीएम कि समझाइश के उपरांत आंदोलन से उठे ।