#चूरू जनगणना — 2027 के द्वितीय चरण हेतु दो दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
चूरू, 21 अक्टूबर। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार बुधवार को जनगणना — 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या जनगणना) हेतु जिला मुख्यालय स्थित स्वामी गोपालदास राजकीय कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
उप जिला जनगणना अधिकारी एवं सांख्यिकी उप निदेशक भागचंद खारिया ने बताया कि इस प्रशिक्षण में जिले के जिला एवं चार्ज स्तर के सभी नियमित और तकनीकी सहायक भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन प्रशिक्षण में प्रायोगिक अभ्यास पर जोरः प्रशिक्षण में शामिल हो रहे सभी नियमित और तकनीकी सहायकों को प्रायोगिक अभ्यास पर जोर दिया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी जनगणना में सटीक डेटा संग्रह के लिए स्थानीय जनगणना कर्मियों को तकनीकी रूप से पूरी तरह सक्षम बनाना है।
प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय जयपुर से राज्य स्तरीय प्रशिक्षक हरिसिंह बीजारणिया व नीरज कुमार ने प्रशिक्षण दिया।
इस दौरान कपिल देव, जयवीर, गुरप्रीत सिंह लबाना, सुनिल बुडानिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
Bidasar, Churu | Oct 21, 2026