सिंगरौली: लोकसभा चुनाव को लेकर होने वाली बैठक के कारण मुख्यमंत्री का दौरा निरस्त, 28 को आना था सिंगरौली
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 28 फरवरी को होने वाला सिंगरौली दौरा रविवार देर रात टल गया। दरअसल लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में होने वाली बैठक के कारण उनका दौरा निरस्त होने की बात कही जा रही है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि सिंगरौली में मुख्यमंत्री का शहरी और देहात के हितग्राहियों को मिलाकर 2100 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपने का कार्यक्रम था।