सिंगरौली: मायाराम महाविद्यालय मेढौली में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत हुआ कार्यशाला का आयोजन
दिनांक 26 फरवरी 2024 को मायाराम महाविद्यालय में भारतीय चुनाव आयोग एवं मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष एवं जिला नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार जायसवाल द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि मतदान हमारा अधिकार है और इस अधिकार का उपयोग कर हम अपने लिए एक सशक्त सरकार का चयन कर सकते हैं जिसके लिए हमें जागरूक होकर सभी को जागरूक करना चाहिए।