सिंगरौली: माजन मोड पर बीमार अवस्था में 24 घंटे से पड़ा था एक व्यक्ति स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलवाकर भेजा अस्पताल, कराया भर्ती
सिंगरौली जिले के बैढन थाना क्षेत्र के माजन मोड़ पर बीमार अवस्था में 24 घंटे से एक व्यक्ति पड़ा हुआ था जिसे स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया है स्थानीय लोगों को संदेह था कि यह शराब पीकर पड़ा हुआ है जब आज उसके नजदीक जाकर देखा तो वह शराब नहीं पिया हुआ था वह बीमार अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ था वही बीमार व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है जिसे स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को बुलवाया और उसे जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया है।