सिंगरौली: एक हाईवा अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा दुकान में रखा 500 सीट बिक्री के लिए हुआ चकनाचूर घर, गन्नई बाजार की घटना
एक हाईवा वाहन गन्नई बाजार के मुख्य सड़क मार्ग में परिवहन कर रहा था कि अचानक गन्नई बाजार के पास एक सड़क किनारे दुकान के पास जैसे ही पहुंचा वाहन से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर दुकान में जाकर घुस गया जिस दुकान में रखे करीब 500 सीट बिक्री हेतु चकनाचूर हो गए वही गनीमत रही कि उस दौरान कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था नहीं तो एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है फिलहाल इस हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई।