सिंगरौली: एसपी कार्यालय के रूस्मतजी कॉफ्रेसिंग हाल में अपराध समीक्षा बैठक हुई आयोजित
मो. यूसुफ कुरैशी, उप पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक,सिंगरौली द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के रूस्मतजी कॉफ्रेसिंग हाल में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान सर्वप्रथम माननीय मुख्यमंत्री महोदय, म.प्र. शासन के 28.02.2024 के जिला सिंगरौली के प्रस्तावित भ्रमण/कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा हेलीपेड व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था एवं आमसभा स्थल की सुरक्षा से संंबंधित आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये। लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।