सिंगरौली: डीबीएल कंपनी के कर्मियों को नई ओबी कंपनी नहीं दे रही नियुक्ति, कर्मियों ने लगाया जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना का आरोप
एनसीएल की निगाही परियोजना में पिछले दस-बारह वर्षों से काम कर रही डीबीएल कंपनी में कार्य कर रहे लगभग 1800 कर्मचारियों को नयी ओबी कंपनी कंडोई व पीसी पटेल नियुक्ति नहीं दे रही है जबकि जिला प्रशासन द्वारा यह अदेश जारी किया गया था कि अगर आउट सोर्सिंग पुराने कम्पनी का कार्य समाप्त होता है तो आने वाली नई कम्पनी को पूर्व के कर्मचारियों को नियोजित किया जायेगा परन्तु कंडोई व कलिंगा कंपनी जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना कर रही हैं। उक्त आरोप लगाते हुये कर्मचारियों के प्रतिनिधि के रूप में आधा दर्जन कर्मियों ने एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी।