जमुई: जमुई रेलवे स्टेशन से पुलिस ने गुरुवार दोपहर बेहोशी की हालत में एक महिला को बरामद किया, इलाज के लिए अस्पताल लाया गया
Jamui, Jamui | Feb 13, 2025 जमुई रेलवे स्टेशन से पुलिस ने गुरुवार के दोपहर 2 बजे के करीब बेहोशी की हालत में एक महिला को बरामद किया है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल महिला की पहचान बेगूसराय जिले के शाहपुर की रहने वाली अनीता देवी के रूप में की गई है।