🚨 सहारनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨
थाना कोतवाली देहात पुलिस ने ग्राम टपरी खुर्द के जंगल में गौकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर गौकश को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक जिंदा गोवंश, अवैध तमंचा, कारतूस तथा गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी पर गौकशी, चोरी, गैंगस्टर और हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की लगातार कॉम्बिंग जारी है।
📍 स्थान: सहारनपुर
🎤 संवाददाता: दीपक
📺 TV 24 News Express
#Saharanpur #PoliceEncounter #CowSmuggling #UPPolice #BreakingNews #TV24NewsExpress #CrimeNews #SaharanpurNews #UttarPradeshNews #LatestNews