सुल्तानपुर: टाटिया नगर में हूटर बजाने व बच्चों को चुनावी झंडा पकड़ाने के मामले में फंसे सपा प्रत्याशी, जांच शुरू
पूर्व मंत्री व सपा प्रत्याशी राम भुआल निषाद बुधवार को पहले दिन सुल्तानपुर पहुंचे। उनके काफिले में हूटर व सायरन बज रहा था। बच्चे चुनावी झंडा लेकर प्रचार कर रहे। इसका वीडियो सामने आने के बाद सीडीओ ने जांच के आदेश दे दिए हैं। ऐसे में राम भुआल निषाद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।