सुल्तानपुर: मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी शाखा बांधमंडी में हुए घोटाले के आरोपी के अधिवक्ता ने दी प्रतिक्रिया
मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी शाखा बांधमंडी में हुए घोटाले के आरोपी मोहम्मद समीर के अधिवक्ता रविकांत सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में एक घोटाला हुआ था। जिसमें असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर और तत्कालीन ब्रांच मैनेजर द्वारा कंपनी को चपत लगाई गई थी और ग्राहकों को भी नुकसान पहुंचाया गया था। उन्होंने बताया कि मेरे क्लाइंट मोहम्मद समीर को फंसाया गया है।