सुल्तानपुर: बाधमंडी चौराहे पर गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में गबन, कंपनी के एरिया हेड पर निर्दोषों को फंसाने का आरोप
लोन कंपनी के एरिया हेड दीपक जैन ने तत्कालीन ब्रांच हेड रमेश कुमार, सहायक ब्रांच हेड अनिल कुमार पाण्डेय, ग्राहक मनीष उसके नौकर बब्लू व तत्कालीन ब्रांच हेड मोहम्मद कय्यूम एवं उसके भाई मोहम्मद समीर पर केस कराया है। इसमें रमेश को बेल मिल गई है और समीर गिरफ्तार किया गया है। समीर के अधिवक्ता रविकांत सिंह का कहना है कि समीर बैंक इंप्लाई नहीं है उसे ग़लत फंसाया गया।