सुल्तानपुर: विद्युत विभाग के संविदाकर्मी को डंपर ने मारी टक्कर,मौत,साथी संविदाकर्मी ने दी प्रतिक्रिया
संविदाकर्मी संतोष यादव ने बताया कि बीती रात कांशीराम कालोनी से कम्प्लेन आने पर लाइट सही करने गए संविदाकर्मी दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा को डंपर ने टक्कर मार दी।हम लोगों जब सूचना मिली तो हम घटनास्थल पर पहुंचे तो पता चला कि उनको बैटरी रिक्शे से जिला अस्पताल भेजा गया है।जहां पहुंचने पर पता चला कि डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।