कोचस: कोचस प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश
Kochas, Rohtas | Sep 9, 2026 जिला पदाधिकारी रोहतास दीपक कुमार मिश्रा ने प्रखंड -सह-अंचल कार्यालय, कोचस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, विभिन्न संचिकाओं एवं अभिलेखों के रख-रखाव तथा लंबित मामलों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संचिकाओं और अभिलेखों को हमेशा अद्यतन रखने तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करने का