"तोंहरे लघे 50 सीसी कोरेक्स मिली है,, लौर थाना क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार का जनता ने video viral कर किया खुलासा,,
2 दिन पहले लौर थाना क्षेत्र के झौरा गांव से पुलिस द्वारा पकड़े गए संदेही की वायरल वीडियो में लोगों ने पुलिस को आड़े हाथों लिया कि पुलिस गलत कर रही है हालांकि नशे की सामग्री युवक के पास से नहीं पकड़े जाने पर लोगों को यह कहने का हक है, लेकिन पुलिस जो कह रही है की मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धर पकड़ किया था कानूनी नजरिए से यह जरूरी है कि हर संदेही की ठीक से धर पकड़ और जांच कार्यवाही होनी चाहिए,
अब यह वीडियो जो वायरल हो रहा है इससे तो यही मायने निकाले जाएंगे की पुलिस ने जो किया था वह गलत नहीं है जरूरी नहीं है कि अवैध नशे के कारोबार करने वाले लोगों को नशे की सामग्री के साथ से ही पुलिस पकड़ पाए जनता की भी जिम्मेदारी होती है कि पुलिस की मदद करें।