रसड़ा: रसड़ा में पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया, दाहिनी ओर सवारी उतारने पर लगाई रोक
Rasra, Ballia | May 31, 2026 रसड़ा शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और यातायात अव्यवस्था पर अंकुश लगाने के लिए रसड़ा उत्तरी पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने रविवार को ई-रिक्शा चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी चालकों संग सुबह 11 बजे विशेष चर्चा की और उन्हें सख्त हिदायत दी कि किसी भी परिस्थिति में सवारियों को सड़क की दाहिनी ओर न उतारें, क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका