कैराना: कांधला के मोहल्ला कुंज कॉलोनी में व्यक्ति ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, सीओ ने दी जानकारी
Kairana, Shamli | Jul 22, 2024 सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने बताया है कि सोमवार को कांधला के मोहल्ला राधा कुंज कॉलोनी में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। व्यक्ति ने तमंचे से खुद को गोली मारी है। मौके से तमंचा भी मिला है। सीओ ने बताया है कि मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।