कैराना: रामड़ा गांव में अवैध कब्जा का विरोध करने पर घर में घुसकर किया गया जानलेवा हमला, तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल
Kairana, Shamli | Jul 22, 2024 गांव रामड़ा में सरकारी भूमि स्थित है, जिस पर दशकों से कुरड़ी डलती आ रही है। इसी भूमि पर एक पक्ष के लोग अवैध कब्जा करना चाहते हैं, जिसका नाजिम पक्ष द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसी को लेकर रविवार को जब नाजिम अपने घर पर बैठा हुआ था, तभी विपक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घर के अंदर घुस आए और जानलेवा हमला कर दिया। हमले में नाजिम समेत तीन लोग घायल हुए।