कैराना: पुल के निकट यमुना नदी में स्नान के दौरान डूबा हरियाणा का युवक, गोताखोरों ने बचाई जान
Kairana, Shamli | Jul 21, 2024 रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यमुना नदी में स्नान चल रहा था। इसी दौरान हरियाणा निवासी परीक्षित पुल के नीचे कुंड में डूब गया। वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने शोर मचा दिया, जिस पर यमुना पर तैनात गोताखोर दिलशाद, मुस्तकीम, साजिद, इदरीस, मासूम, आदिल व जाहिद ने तुरंत यमुना नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने करीब 20 फीट के कुंड में डूबे युवक को सकुशल बाहर निकाला।