कैराना: मोहल्ला दरबारकलां निवासी युवक के साथ रुपए मांगने पर बंधक बनाकर की गई मारपीट
Kairana, Shamli | Jul 21, 2024 नगर के मोहल्ला दरबारकलां निवासी मो. उवैस ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने मोहल्ला छड़ियान निवासी व्यक्ति के यहां मजदूरी पर गड्ढा खुदाई की थी। रविवार को जब उसने मजदूरी के 500 रुपये देने का तकादा किया, तो आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर लिया तथा उसके साथ मारपीट कर दी। उसे दो घंटे बाद छोड़ा गया।