बीना: गांधी वार्ड स्थित सूने मकान में चोरों का धाबा, सोने चांदी का सामान सहित नगदी चुरा ले गए चोर, मामला दर्ज
Bina, Sagar | Feb 20, 2024 नटवर शास्त्री निवासी गांधी वार्ड अपने परिवार के साथ शादी में गए थे और उन्हें घर का दरवाजा खुला होने की सूचना मिली। जिसके बाद वह अपने घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था और सामान फैला हुआ था। फरियादी ने बताया कि घर में सोने चांदी का सामान सहित नगदी रखा हुआ था जो चोरी हो चुका है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।